people장 홈📈 Stock Masters주식 유튜브를 Articles로 읽고 Author의 예측을 실제 가격으로 확인합니다 people장 Board 홈요청하기

한국어 · English

레이달리오

Accuracy score-0.6
순 place140
Scored calls352 calls
Hit rate / Market-adjusted / Return-weighted46.2% / 50.2% / 45.2%
1-month return / Market / beta excess return / Peer excess-0.8% / -0.5% / +0.0
Bullish / Bearish / Neutral30.1% / 26.9% / 43.0%
Best horizon1d
Performance badgeInverse badge
Main channelAimstone
국적외
Note
Updated2026-10-28 07:00:00

Main stocks: #미국채금리 (234)#미국기술주 (181)#금 (126)#S&P500 (117)#BTC (60)

How scores are calculated

Gold Price : सोने पर Ray Dalio की बड़ी चेतावनी! | BIZ Tak

Biz Tak · 2026-02-06 · 유튜브 시청 45,640 · Board Views 8 · International

International

유튜브 썸네일

← 목록

저자: RayDalio · 외국인

요약 보기

Dalio는 금을 트레이딩 대상이 아닌 자본 보존용 보험 자산으로 봐야 하며, 정부·중앙은행이 가치저장 수단으로 보유해야 한다고 주장. 최근 1년간 금은 약 65% 상승 후 고점 대비 약 16% 하락. 'Capital war(자본 전쟁)' 위험이 임박했다고 경고. 영상은 금 가격 급등락을 소개하고 투자 조언은 하지 않음.

다듬은 글

※ AI가 다듬은 글(오탈자·군말 정리)

01. Gold Price: सोने पर Ray Dalio की बड़ी चेतावनी!

02. नमस्कार, मैं सौरभ दीक्षित हूं और आप देख रहे हैं बिजस्तक। इस समय सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। निवेशकों को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। सोने-चांदी में इस बड़ी गिरावट के बीच अब एक बड़ी चेतावनी सामने आई है। यह चेतावनी दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में गिने जाने वाले Ray Dalio ने दी है, और उन्होंने जो कहा है, वह बैंक शेयरों या किसी भी कागजी संपत्ति में अपनी कमाई फंसाकर बैठे किसी भी व्यक्ति को डराने वाला है।

03. इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि Ray Dalio किस बात की चेतावनी दे रहे हैं, और वह भी बहुत सरल भाषा में। Ray Dalio वह शख्स हैं जिनकी हर बात दुनिया के बाजार को हिला देती है। उन्होंने साफ कहा है कि पैसा रखने के लिए सोना सबसे सुरक्षित जगह है। अब सवाल यह है कि दुनिया डिजिटल होती जा रही है। AI आ रहा है, क्रिप्टो है, शेयर बाजार है, फिर अचानक सोने की इतनी तारीफ क्यों हो रही है? और वह भी तब, जब सोने में भारी गिरावट आई है। चलिए, पूरा खेल आपको समझाते हैं।

04. सबसे पहले बताऊं कि Ray Dalio ने क्या कहा। दुबई में World Government Summit में बोलते हुए Ray Dalio ने कहा कि लोग सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि सोना ऊपर जाएगा या नीचे। उनका कहना है कि सोने को ट्रेडिंग के नजरिए से देखना सबसे बड़ी बेवकूफी है, क्योंकि सोना हर दिन नहीं बदलता। यह सरकारों के फैसलों से प्रभावित नहीं होता और किसी एक देश की करेंसी से बंधा नहीं है।

05. Dalio ने कहा कि पिछले एक साल में सोने ने करीब 65% का रिटर्न दिया है। लेकिन अपने उच्चतम स्तर से यह करीब 16% नीचे आ गया है, और यहीं पर लोग घबरा जाते हैं। Dalio के मुताबिक लोग पूछते हैं कि अभी खरीदें या नहीं? जबकि सही सवाल यह होना चाहिए कि मेरे पूरे पोर्टफोलियो में सोने का हिस्सा कितना होना चाहिए? यहीं से डर का फैक्टर शुरू होता है।

06. Dalio का साफ संदेश है कि सरकारों, केंद्रीय बैंकों और सॉवरेन वेल्थ फंड्स, सबको सोने को वैल्यू स्टोर करने के साधन के रूप में देखना चाहिए। क्योंकि जब बाकी सब कुछ डूबता है, तब सोना तैरता है। बुरे समय में सोना बाकी सबसे अलग तरह से व्यवहार करता है। यानी जब शेयर गिरते हैं, बॉन्ड हिलते हैं, करेंसी कमजोर होती है, तब सोना चमकता है, और अच्छे दिनों में सोना शांत रहता है। इसीलिए सोना सबसे बेहतर डाइवर्सिफायर है।

07. अब सबसे वास्तविक डर वाली बात यह है कि Dalio चेतावनी देते हैं कि दुनिया Capital War की कगार पर है। Capital War यानी देशों के बीच पैसे की लड़ाई, करेंसी का कमजोर होना, ट्रेड वॉर, टैरिफ, प्रतिबंध और कैपिटल कंट्रोल। Dalio कहते हैं कि हम अभी Capital War में नहीं हैं, लेकिन उसके बहुत करीब हैं। और हालात ऐसे हैं कि एक छोटी सी चिंगारी पूरी आग बन सकती है। मतलब, अगर दुनिया में भरोसा टूटता है, तो सबसे पहले कागजी पैसा जलेगा।

08. अब बाजार में अभी क्या हो रहा है, इस पर बात करते हैं। सोना हाल ही में $5,594 प्रति औंस के रिकॉर्ड पर पहुंचा था। फिर तेज गिरावट आई। लोग डरे और बिकवाली शुरू हुई। लेकिन अब सोने में फिर तेजी आई है। पिछले मंगलवार को स्पॉट गोल्ड $5,400 प्रति औंस के पार पहुंचा। एक दिन में 2% से ज्यादा की बढ़त हुई। अमेरिका में गोल्ड फ्यूचर्स $5,680 तक पहुंचे, जो पिछले 15 साल की सबसे बड़ी उछाल है।

09. अब भारत की बात करें तो 5 फरवरी को MCX पर सोने के भाव में गिरावट दिखी। अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना सुबह 11:30 बजे ₹1,52,000 पर कारोबार करता दिखा, जो 1,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट थी। हालांकि सुबह सोना ₹1,48,000 तक गिर चुका था। बाद में इसमें रिकवरी देखने को मिली।

10. अब आखिरी सवाल यह है कि आपको क्या करना चाहिए? Dalio साफ कहते हैं कि सोना अमीर बनने का शॉर्टकट नहीं है। सोना ट्रेडिंग का खिलौना नहीं है। सोना आपकी पूंजी का बीमा है, सिस्टम फेल होने की स्थिति में आखिरी सहारा। अगर आपके पास सिर्फ शेयर हैं, सिर्फ बैंक डिपॉजिट हैं, सिर्फ कागजी पैसा है, तो आप पूरे सिस्टम के जोखिम पर दांव लगा रहे हैं। क्योंकि दुनिया अनिश्चित है। युद्ध, ट्रेड वॉर, कैपिटल वॉर, कुछ भी संभव है, और ऐसे समय में इतिहास में हर बार सिर्फ सोना ही मजबूती से खड़ा रहा है।

11. कुल मिलाकर दुनिया के सबसे बड़े निवेशक अब सोने को सबसे सुरक्षित ठिकाना बता रहे हैं, इसलिए इसे नजरअंदाज करना मुश्किल है। हालांकि, हम आपको यह सलाह नहीं दे रहे कि कहां निवेश करें और कहां नहीं। किसी भी जगह निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से एक बार जरूर सलाह लें।

12. सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी और उसके बाद आई गिरावट पर आप क्या सोचते हैं? आपको क्या लगता है? आने वाले समय में सोने-चांदी के दाम बढ़ेंगे या और गिरावट देखने को मिलेगी? कमेंट बॉक्स में लिखना मत भूलिए, और बिजनेस जगत की हर बड़ी खबर के लिए बिजस्तक के साथ बने रहिए।

원문 보기 · 글 내려 주세요 신청

← List으로
공유페이스북밴드

이 Articles에 대해 요청(숨김) 수정 요청

Comments 0